सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd of devotees throng Siddhabali Temple; traffic jam on the highway.

Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees throng Siddhabali Temple; traffic jam on the highway.
विज्ञापन
हाईवे किनारे वाहन खड़े कर चले गए लोग, जाम खुलवाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
Trending Videos

कोटद्वार। रविवार को सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सिद्धबली बाबा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, पौड़ी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार सुबह कोटद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना और धामपुर, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुबह करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार खोह पुल तक पहुंच गई थी। तिलवाढांग चौकी के समीप हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता रहा। मंदिर और फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग भरने के बाद कई श्रद्धालु हाईवे के किनारे वाहन खड़े कर गए। इससे गिंवाई पुल तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भीतर भी बेस अस्पताल, झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा से कौड़िया तक जाम की स्थिति रही। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और दूरदराज क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं के वाहन बुद्धा पार्क के पास डिग्री कॉलेज मार्ग पर खड़े कराने पड़े। यहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक जाना पड़ा। पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed