सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Highway in poor condition near Durga Devi Temple between Kotdwar and Dugadda.

Kotdwar News: कोटद्वार व दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी मंदिर के पास हाईवे खस्ताहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Highway in poor condition near Durga Devi Temple between Kotdwar and Dugadda.
विज्ञापन
डामर उखड़ने से हुए गड्ढे दे रहे जख्म, एनएच धुमाकोट का हो सुधार

कोटद्वार। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच बरसात में आपदा से खस्ताहाल हुए पौड़ी नेशनल हाईवे को विस्तारीकरण के साथ ही मरम्मत की दरकार है लेकिन एनएच प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कई जगह डामर उखड़ने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर हाईवे पर हिचकोले खाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
दुगड्डा निवासी प्रदीप बडोला, योगेंद्र बिष्ट, राहुल जैन, विपिन गुसाईं, उमेश कंडवाल और शरीफ आदि का कहना है कि एनच पर पांचवें मील, आमसौड़, सिद्धबली के पास, दुर्गादेवी समेत कई जगहों पर डामर उखड़ने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है जिससे लोगों को हिचकोले खाते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में अब तक आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि पौड़ी हाईवे को पिछली दो बरसात के सीजन में काफी नुकसान हुआ है। दुर्गा देवी के पास जहां बरसात में लगातार मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच कई जगह क्रश बैरियर और पुश्ते भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। पांचवें मील में वन विभाग की नर्सरी और ढाबे के पास बरसात में भू-धंसाव होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


कोटद्वार और दुगड्डा के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए 69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। बरसात के बाद पहले सड़क का चौड़ीकरण होगा व उसके बाद डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे पहले हाईवे पर पड़े गड्ढों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर भर दिया जाएगा।
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड, लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed