सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Pradhan Association has supported the decision to appoint a Kshetra Panchayat Secretary.

Kotdwar News: क्षेत्र पंचायत सचिव बनाने के फैसले का प्रधान संगठन ने किया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
The Pradhan Association has supported the decision to appoint a Kshetra Panchayat Secretary.
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। राज्य सरकार द्वारा सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को क्षेत्र पंचायत का सचिव नामित करने की घोषणा का ग्राम प्रधान संगठन दुगड्डा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड की पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
Trending Videos

प्रधान संगठन के अध्यक्ष सरदार सिंह नेगी ने कहा कि एडीओ पंचायत की पूरी सेवा पंचायती राज अधिनियम, नियमावली, ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी होती है। ऐसे में उन्हें क्षेत्र पंचायत सचिव का दायित्व दिए जाने से क्षेत्र पंचायत की कार्यप्रणाली अधिक तकनीकी रूप से सक्षम और नियमानुसार संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) पर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन समेत कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां हैं। इससे क्षेत्र पंचायत के कार्य प्रभावित होते हैं। एडीओ पंचायत को पूर्णकालिक सचिव बनाए जाने से बैठकों के आयोजन, बजट निर्माण और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed