फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd of devotees thronged the Siddhabali Temple for darshan.

Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 28 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged the Siddhabali Temple for darshan.
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रविवार को सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सिद्धबली बाबा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते पौड़ी हाईवे पर कौड़िया से लेकर सिद्धबली मंदिर के समीप तिलवाढांग चौकी तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार सुबह से ही कोटद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना और धामपुर समेत देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दोपहर तक मंदिर में दर्शनार्थियों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, वहीं तिलवाढांग चौकी के समीप हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। मंदिर और फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग पूरी तरह भरने के बाद कई श्रद्धालुओं ने अपने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर दिए, जिससे गिंवाई पुल तक जाम लग गया।
विज्ञापन

शहर के भीतर भी झंडाचौक, तीलू रौतेली चौक और कौड़िया क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन बुद्धा पार्क के समीप डिग्री कॉलेज मार्ग पर खड़े कराए। ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन भी लोनिवि कॉलोनी तक हुआ, यहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
गर्मी से बेहाल दिखे लोग, नहाने के लिए खोह नदी में उतरे
कोटद्वार।
क्षेत्र में बारिश न होने से गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खोह नदी में नहाने के लिए उतरे। सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नहर के बंधे के पास जब लोगों को नहाने के लिए जगह नहीं मिली तो लोग उससे आगे तक पहुंच गए। गनीमत रही कि रविवार को नदी क्षेत्र एवं मंदिर के आसपास हाथियों का झुंड नहीं पहुंचा, अन्यथा घटना भी घट सकती थी। भीड़ को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article