फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Damaged asphalt on the Aita-Charekh road poses an accident risk.

Kotdwar News: ऐता-चरेख मार्ग पर उखड़ा डामर से बना हादसों का खतरा

Wed, 29 Jul 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 29 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Damaged asphalt on the Aita-Charekh road poses an accident risk.
चार करोड़ से पुनर्निर्माण के बाद भी अधूरे हैं सुरक्षा कार्य
विज्ञापन

क्रश बैरियर और नालियों के अभाव में ग्रामीण परेशान
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाला ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग एक बार फिर बदहाल हो गया है। ऐता के निकट खोह नदी पर बने पुल से चरेख तक सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों और कई स्थानों पर उखड़ चुके डामर के कारण चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग का निर्माण करीब डेढ़ दशक पहले पीएमजीएसवाई के तहत कराया गया था। वर्ष 2021 तक सड़क का अनुरक्षण होना था लेकिन समय पर रखरखाव नहीं होने से सड़क जर्जर हो गई। बाद में सड़क लोनिवि दुगड्डा को हस्तांतरित होने के बाद करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया। इसके तहत डामरीकरण, पुश्तों, पक्के स्कपर, जल निकासी नालियों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण प्रस्तावित था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के एक वर्ष के भीतर ही ऐता से रामड़ी तक कई स्थानों पर डामर उखड़ने लगा है। इससे उखड़ी बजरी में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं, सड़क किनारे क्रश बैरियर और पैराफिट का निर्माण अभी भी अधूरा है। सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियां दृश्यता भी कम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई निर्भय सिंह का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई और आवश्यक मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाएगा, ताकि मार्ग पर सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed