{"_id":"6a6b5643afc91deb040d7978","slug":"delay-in-results-jeopardizes-pg-and-bed-admissions-students-anxiety-mounts-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125406-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: परिणाम में देरी से पीजी और बीएड प्रवेश पर संकट, छात्रों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: परिणाम में देरी से पीजी और बीएड प्रवेश पर संकट, छात्रों की चिंता बढ़ी
Thu, 30 Jul 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री ने परीक्षा नियंत्रक से की वार्ता, दो-तीन दिन में परिणाम जारी करने का मिला आश्वासन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मिलकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के अंतिम सेमेस्टर के लंबित परीक्षा परिणामों का मुद्दा उठाया। पूर्व मंत्री ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर वार्ता कर लंबित परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा दिलाया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी लंबित पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
वार्ता के दौरान छात्रों ने बताया कि परिणाम घोषित न होने से बीएड और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के सामने गंभीर शैक्षिक संकट खड़ा हो गया है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बीएड एवं पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसकी अंतिम तिथि सात अगस्त निर्धारित है। परीक्षा परिणाम लंबित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। यदि जल्द परिणाम जारी नहीं हुए तो कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।
पूर्व मंत्री नेगी ने विवि के परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर वार्ता कर लंबित परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा दिलाया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी लंबित पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विवि प्रशासन से समयबद्ध एवं पारदर्शी व्यवस्था तय करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश परिणाम जारी होने में और विलंब होता है तो बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, पूर्व महासचिव शुभम सुयाल, कशिश, शीतल, अंकुर केष्टवाल, अंजली गुसाईं, ऋतु, मनीष नेगी, रोहित कुमार और आकृति मौजूद रहे।