{"_id":"69ce5c5cae76e3d8bc01359c","slug":"devotees-danced-enthusiastically-to-the-bhajans-of-bajrangbali-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122738-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बजरंगबली के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बजरंगबली के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सिद्धबली मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर में बृहस्पतिवार को हनुमान प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाय गया। वासुकी फ्यूजन बैंड की ओर से बजरंग बली के भजनों पर श्रद्धालु दिनभर झूमते रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान के पात्र रहे। लोगों ने उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ सेल्फी ली। इससे पूर्व सुखरो देवी मंदिर से सिद्धबली तक डीजे की धुन पर बाइक रैली निकाली।
सिद्धबली मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महंत दिलीप रावत ने सिद्धबाबा का अभिषेक किया। गणेश मंदिर सेवा मंडल ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद सुखरो देवी मंदिर से नगर में बाइक रैली निकाली गई। क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
तबले पर मुकुल, मोना, पैड पर कान्हा, की-बोर्ड पर विशेष, बेस गिटार पर मोहित, पंकज जोशी, विपिन ने संगत दी। समारोह में एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, शिव पोखरियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, सुखरो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल, पार्षद सौरव नौडियाल आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने सुनाए हनुमान भजन
विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में हनुमान जन्मोत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने हनुमान के संपूर्ण वृतांत पर प्रकाश डाला। शिक्षक योगेश नेगी के नेतृत्व में बच्चों ने वाद्य यंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
धर्मशाला में हनुमान की मूर्ति की स्थापना
लैंसडौन। हिन्दू पंचायती धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान के बीच विधि-विधान के साथ की गई। हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना सहायक दुर्ग कार्यालय (एमईएस) के एजीई कैप्टन अमरिंदर पाल उनकी पत्नी नीपा, पिता विनीत भाटिया, माता पूनम भाटिया द्वारा कराई गई। हनुमान की मूर्ति पर चोला चढ़ाया। कार्यक्रम में धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, सचिव कुलदीप खंडेलवाल, प्रबंधक सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, भास्कर बिष्ट, राजेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos