{"_id":"69e0ce6d5b05e34a6d066960","slug":"dm-seeks-report-on-genwali-bridge-construction-within-a-week-kotdwar-news-c-50-1-sdrn1016-118413-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गेंवाली पुल निर्माण पर डीएम ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गेंवाली पुल निर्माण पर डीएम ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्माण से ज्यादा भुगतान करने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गेंवाली गांव में निर्माणाधीन मोटर पुल में लगातार हो रही देरी पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने पुल निर्माण कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बीते नौ अप्रैल को डीएम ने गेंवाली गांव का दौरा किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पुल में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे पुल का निर्माण पिछले दो वर्षों से चल रहा है लेकिन महीनों से कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष आई आपदा में पुल पर किया गया कुछ निर्माण कार्य बह गया था। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना कार्य पूर्ण हुए ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान कर दिया। पुल निर्माण की धीमी प्रगति और विभागीय लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम घनसाली अलकेश नौटियाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में ईई लोनिवि घनसाली और ईई सिंचाई खंड टिहरी को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने समिति को पूर्व में हुए कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय भुगतान और पूरी प्रक्रिया की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X