{"_id":"6a54e604b14c63d02403f0a5","slug":"drain-slab-not-installed-for-two-weeks-residents-face-increased-difficulties-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125035-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दो सप्ताह से नहीं लगा नाले का स्लैब, लोगों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दो सप्ताह से नहीं लगा नाले का स्लैब, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Mon, 13 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की लापरवाही से मुख्य मार्ग बाधित, स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा
निगम ने एक-दो दिन में स्लैब लगाने का दिया आश्वासन
किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता मल्ला वार्ड स्थित सजवाण कॉलोनी में नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले की सफाई के लिए मुख्य मार्ग से हटाए गए स्लैब को करीब दो सप्ताह बाद भी दोबारा नहीं लगाया गया है। इससे कॉलोनी के लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम ने सफाई अभियान के दौरान नाले के ऊपर रखे स्लैब हटा दिए थे, लेकिन सफाई कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें वापस नहीं लगाया गया। खुले नाले के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बारिश और रात के समय यह जोखिम और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी विक्रम सिंह रावत, अर्जुन सिंह, संगीता देवी, आशा देवी, माया गुसाईं, दीपक बलूनी, गोदांबरी नैनवाल, लिपिका सिन्हा, रिपुदमन गुसाईं, प्रणव बमराडा और अखिलेश ढौंडियाल ने बताया कि कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उनका कहना है कि यह कॉलोनी का एकमात्र मुख्य मार्ग है। स्लैब नहीं होने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है और लोग अपने वाहन मुख्य सड़क तक नहीं ला पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द स्लैब दोबारा लगाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
नाले में ऊपर से गुजर रही पाइप लाइनों में कचरा फंसने की समस्या सामने आ रही थी। पाइपों को नीचे दबाकर नाले की फाउंडेशन तैयार कर ली गई है। अगले एक-दो दिन के भीतर स्लैब दोबारा रखकर मार्ग पर आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी।
- सुनील कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार।