{"_id":"6a636b0d298497ea040c376c","slug":"fake-complaint-lodged-on-the-cm-portal-in-the-name-of-the-village-head-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125290-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ग्राम प्रधान के नाम से सीएम पोर्टल पर फर्जी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ग्राम प्रधान के नाम से सीएम पोर्टल पर फर्जी शिकायत
Fri, 24 Jul 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरैला की ग्राम प्रधान ने प्राथमिकी दर्ज करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा उमरैला में ग्राम प्रधान संगीता देवी के नाम और पदनाम का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री पोर्टल पर कथित रूप से फर्जी शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल के सचिव को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम प्रधान संगीता देवी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। पत्र में उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये उनके नाम से राजकीय उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय उमरैला के प्रधानाध्यापकों पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति की जानकारी न देने और पीएम पोषण योजना में गड़बड़ी के निराधार आरोप लगाए गए थे। उन्होंने इन सभी आरोपों को असत्य बताते हुए फर्जी शिकायतकर्ता की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।