फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Farmers were informed about the importance of natural and organic farming.

Kotdwar News: किसानों को बताया प्राकृतिक एवं जैविक खेती का महत्व

Sat, 27 Jun 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers were informed about the importance of natural and organic farming.
खेत बचाओ अभियान के तहत झंडीचौड़ में किसानों के लिए लगा जागरूकता शिविर
विज्ञापन

कोटद्वार। कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कोटद्वार के झंडीचौड़ में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती का महत्व बताया गया।
शनिवार को आयोजित जागरूकता शिविर में कृषि विभाग के ब्लॉक दुगड्डा प्रभारी केहर सिंह चौधरी ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से कृषि भूमि की उर्वरता लगातार कम हो रही है। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद का संतुलित एवं सीमित उपयोग करते हुए जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। कहा कि इससे भूमि की गुणवत्ता बनी रहेगी और उत्पादन भी दीर्घकाल तक बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

शिविर में कृषि विभाग के अलावा उद्यान विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग के डॉ. प्रशांत राठौर ने किसानों को बताया कि सरकार पॉलीहाउस, कृषि यंत्र, बागवानी एवं अन्य कृषि विकास योजनाओं पर 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता कर रहे वार्ड-37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कई किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्षद जेपी बहुखंडी ने शिविर आयोजित कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने और फार्मर रजिस्ट्री की सूची समय पर उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, क्षेत्रीय किसानों ने कोटद्वार नगर निगम बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई गूलों सहित कृषि संबंधी कई योजनाओं के प्रभावित होने की बात कही।

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक कुबेर जलाल, सांता मंजीदा, अजय सिंह, सहकारिता विभाग से शर्मिला राणा, जगत सिंह, बृजमोहन मदवाल, कृषक राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, नयन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, कल्याण सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह नेगी, चंद्र प्रकाश, धर्मचंद बांसवाल, रणवीर सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed