{"_id":"6a3e807dcaf6928b2e00047f","slug":"food-being-sold-from-pushcarts-on-govindnagar-road-movement-of-traffic-disrupted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-124632-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गोविंदनगर मार्ग पर ठेलियों में बिक रहा भोजन, आवाजाही में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गोविंदनगर मार्ग पर ठेलियों में बिक रहा भोजन, आवाजाही में हो रही परेशानी
Fri, 26 Jun 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस संचालन में अवरोध होने और ई-रिक्श के जमघट से बनी है समस्या
कोटद्वार। स्टेशन रोड से सटे गोविंद नगर की सघन आबादी से जुड़े मुख्य मार्ग पर किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। रोडवेज डिपो की बसों एवं भारी वाहनों के आवागमन के दौरान मार्ग पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के सामने से गोविंद नगर की सघन आबादी के लिए मुख्य मार्ग गुजरता है। मार्ग पर रोडवेज डिपो के सामने खाने की ठेलियां व मोड़ पर भी इसी तरह का होटल खोला गया है। मार्ग से स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस बीच रोडवेज डिपो की बसों की भी आवाजाही रहती है।
डिपो के बाहर तिराहे पर बसें खड़ी होने से रोडवेज बस चालकों को वाहन मोड़ने के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है। यहां पर आए दिन जाम लग जाता है। हर रोज डिपो कर्मचारियों और होटल पर खाना खा रहे लोगों के बीच दोपहिया वाहनों को हटाने की जद्दोजहद बनी रहती है। गोविंद नगर के लोगों ने मार्ग पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।