फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hand over the remaining land of the Sunday market in Simalchaud to the Ramlila Committee.

Kotdwar News: सिमलचौड़ में संडे मार्केट की शेष भूमि रामलीला कमेटी को दें

Mon, 13 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Hand over the remaining land of the Sunday market in Simalchaud to the Ramlila Committee.
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए भूमि आवंटन की उठाई मांग
विज्ञापन

आयकर विभाग के उपयोग नहीं करने का दिया हवाला
कोटद्वार। सिमलचौड़ स्थित संडे मार्केट क्षेत्र की अवशेष राजस्व भूमि को रामलीला कमेटी के नाम धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित करने की मांग तेज हो गई है। रामलीला कमेटी एवं सामाजिक उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पार्षद मनोज शाह के नेतृत्व में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
समिति का कहना है कि गांव के बीच स्थित यह भूमि लंबे समय से खाली पड़ी है जहां कूड़ा और गंदगी जमा रहने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने इसी परिसर में पार्क का निर्माण कराया है। नौ जुलाई को पटवारी और आयकर विभाग की संयुक्त नाप में करीब डेढ़ बीघा भूमि आयकर विभाग के नाम होना बताया गया लेकिन पार्क निर्माण पर विभाग ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव राकेश शाह, सतेंद्र सिंह बिष्ट, गणेशी देवी, महेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, दीपा देवी, चंपा देवी, कुसुम, विजय सिंह, दलीप, सयन सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed