फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Local mangoes have sold out; now, there is an abundance of mangoes from the plains.

Kotdwar News: बिक चुका स्थानीय आम, अब मैदान के आम की भरमार

Fri, 26 Jun 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Local mangoes have sold out; now, there is an abundance of mangoes from the plains.
शुरुआती दिनों में महंगा बिका मैदानी क्षेत्रों का आम, अब दाम कम होने पर बिक्री बढ़ी
विज्ञापन

कोटद्वार। स्थानीय बागवानी का आम बाजार से खत्म होने के बाद अब मैदानी क्षेत्र के आम की कोटद्वार में आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दिनों में आम महंगा बिकने के बाद अब इसके दाम में कुछ नरमी आई है। ग्राहक जमकर आम की खरीदारी कर रहे हैं।
कोटद्वार की अलग-अलग पट्टी में स्थानीय लोग बड़ी तादाद में आम की पैदावार करते हैं। इसमें काफी आम की स्थानीय बाजार में ही खपत हो जाती है। स्थानीय आम की बिक्री के बाद अब फल कारोबारियों ने नजीबाबाद में स्थित मंडी का रुख किया है। गत सप्ताह कारोबारियों को आम के दाम 150 से 250 रुपये प्रति 20 किलो तक बढ़े मिले।
विज्ञापन

गोखले मार्ग पर फलों की फड़ लगाने वाले मो. अनीस ने बताया कि इस समय बाजार में दशहरी और बनारसी आम की बहार है। ये दोनों ही आम नजीबाबाद मंडी से कोटद्वार पहुंच रहे हैं। पहले आम महंगा मिल रहा था। अब औसतन 30 से 40 रुपये प्रति किलो दाम में औसत आम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मो.आजम, मो. बिलाल, मो. गय्यूर, मो. रईस, मो. इमरान आदि फल कारोबारी बताते हैं कि कुछ ही दिनों में कलमी और फिर चौसा आम बाजार में नजर आएगा। फल कारोबारियों ने काफी रकम आम के काम में लगाई है। अगले दो माह तक आम की खासी बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं, खरीदार कोमल, रवि, नरगिस, रंजना, शोभा बताती हैं कि गतवर्ष की अपेक्षा आम के दाम काफी बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed