{"_id":"6a3e7b21f7bd1f84ab0ffc16","slug":"manpur-chauraha-beladata-road-in-bad-condition-anger-due-to-lack-of-repair-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124621-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानपुर चौराहा-बेलाडाट मार्ग बदहाल, मरम्मत नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानपुर चौराहा-बेलाडाट मार्ग बदहाल, मरम्मत नहीं होने से रोष
Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरा छोड़ा निर्माण, बारिश में बढ़ी परेशानी, आंदोलन की चेतावनी दी
कोटद्वार। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से एडीबी पोषित पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई मानपुर चौराहा-बेलाडाट सड़क छह माह बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह दुर्घटना का कारण बन रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेयजल लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क को समतल किए बिना ही कार्यस्थल छोड़ गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग दुगड्डा ने घिल्डियाल की दुकान से खंतवाल मोहल्ला तक सड़क के मध्य भाग में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर निर्माण कराया लेकिन जगदीशपुर कॉलोनी गेट से घिल्डियाल की दुकान तक और खंतवाल मोहल्ले से मानपुर चौराहे तक का हिस्सा अब भी बदहाल स्थिति में पड़ा है।
आनंद वल्लभ घिल्डियाल, ज्ञान सिंह, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर डामर उखड़ चुका है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहीं, खोदान के बाद समतलीकरण नहीं होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से मानपुर, शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर और सतीचौड़ समेत आसपास के कई क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को भी खराब सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण प्रस्तावित है। कुछ हिस्से का कार्य पूरा हो चुका है और शेष भाग का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।
- कंचन मुयाल, एई लोनिवि दुगड्डा।