फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Memorandum submitted to the SDM for the resolution of issues.

Kotdwar News: समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Jul 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the SDM for the resolution of issues.
फोटो
विज्ञापन

बैजरो (बीरोंखाल)। ब्लॉक बीरोंखाल की विभिन्न जनसमस्याओं और वर्षों से लंबित विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एसडीएम बीरोंखाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को आठ सूत्री ज्ञापन भेजा। कहा गया कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा एसडीएम बीरोंखाल कृष्णा तिवारी को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों मां कालिका एवं रतरवाण देवी को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने, बीरोंखाल में डिग्री कॉलेज और आईटीआई की स्थापना करने, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी की ओर से घोषित झील निर्माण कार्य शुरू कराने एवं विधायक निधि की विकास योजनाओं में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, इसके अतिरिक्त चिकित्सकों एवं अन्य पदों को भरने आदि की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में तीराम ढौंडियाल, मुकेश पोखरियाल, सतेंद्र ढौंडियाल, ध्यानपाल गुसाईं,चंद्रमोहन रावत, मनमोहन रावत, उम्मेद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed