सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Missing Woman Reunited with Loved Ones After Two Years

Kotdwar News: दो साल बाद अपनों से मिल सकी लापता महिला

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 18 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Missing Woman Reunited with Loved Ones After Two Years
विज्ञापन
कोटद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर की एक महिला करीब दो वर्ष बाद परिजनों को मिल सकी।
Trending Videos

जौनपुर के एक गांव से एक युवक रविवार को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद क्षेत्र में संचालित करुणा धाम आश्रम पहुंचा था। उसने आश्रम में संरक्षण पाकर जीवन-यापन कर रही महिला की पहचान अपनी बुआ के रूप में की। बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह घर से निकल आई थी। काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों को महिला से मिलवाने में कोटद्वार की सामाजिक कार्यकर्ता इंदु नौटियाल ने सेतु का काम किया। इंदु के प्रयासों से ही युवक जौनपुर से नजीबाबाद पहुंचा।
आश्रम संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार इंदु ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ गर्भवती को पुलिस की ओर से 2 जुलाई, 2024 को करुणा धाम आश्रम लाया गया था। आश्रम में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। करीब 22 महीने करुणा धाम में रहने के दौरान उसका इलाज और देखभाल की गई जिससे अब वह स्वस्थ है। युवक अपनी बुआ और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गया। आश्रम प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए इंदु नौटियाल और पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed