{"_id":"6a0aee5045be9b519801ac05","slug":"two-medical-officers-posted-at-base-hospital-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123752-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेस अस्पताल में तैनात किए गए दो मेडिकल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेस अस्पताल में तैनात किए गए दो मेडिकल अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 18 May 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संविदा पर तैनात की गईं महिला चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में दो मेडिकल अफसरों की तैनाती की गई है। वहीं, वरिष्ठ महिला चिकित्सक की संविदा पर तैनाती की गई है। अब विशेष परिस्थिति में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को इमरजेंसी वार्ड में लगाया जाएगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. विवेक बड़थ्वाल व डॉ. विवेक गर्ग की तैनाती बतौर मेडिकल अफसर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में की गई है। इनमें डॉ. विवेक बड़थ्वाल ने ड्यूटी ज्वाइन करते हुए सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। अब तक अस्पताल में चार मेडिकल अफसर डॉ. कोमल, डॉ. हिमांशु, डॉ. नितिन, डॉ. मयंक कार्यरत थे। मात्र चार मेडिकल अफसर होने के कारण आए दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर लगाना पड़ रहा था।
अब बेस अस्पताल में छह मेडिकल अफसर होने से संभव है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में नहीं लगे और उनकी ओपीडी पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सके। वहीं, हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं महिला चिकित्सक डॉ. भावना अग्रवाल को संविदा पर तैनात किया गया है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos