{"_id":"6a538a5bf4ce6897c906e953","slug":"mohra-school-at-risk-concerns-mount-over-sinking-courtyard-and-cracking-walls-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125011-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खतरे की जद में मोहरा का विद्यालय, धंसता आंगन और दरकती दीवारों से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खतरे की जद में मोहरा का विद्यालय, धंसता आंगन और दरकती दीवारों से बढ़ी चिंता
Sun, 12 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण के बाद बिगड़ी स्थिति, भवन पिछले चार वर्षों से खतरे की जद में
ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से सुरक्षा कार्य जल्द कराने की उठाई मांग
दुगड्डा (कोटद्वार)। मोहरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले चार वर्षों से खतरे की जद में है। वर्ष 2019 में टौलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान हुई कटिंग के बाद विद्यालय का आगे का हिस्सा धंसने लगा जिससे भवन की सुरक्षा पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। अब बरसात के स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।
विद्यालय का आंगन लगातार धंस रहा है जबकि कंप्यूटर कक्ष और स्टोर की बाहरी दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। इन दरारों का असर भवन के अन्य कक्षों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है और अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर के आसपास गुलदार और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही भी रहती है। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं से बाहर बैठाना सुरक्षित नहीं है और बरसात के दौरान यह विकल्प भी संभव नहीं है।
शिक्षक एवं ग्रामीण कई बार विभाग से सुरक्षा कार्य कराने की मांग कर चुके हैं। क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी जनप्रतिनिधि सड़क की मरम्मत और विद्यालय की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग कर चुके हैं। विभाग ने पूर्व में एक पुश्ते का निर्माण कराया था लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इससे भवन को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सरिता रावत ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पीएमजीएसवाई को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वहीं समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव बीरेंद्र प्रसाद भी क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर विद्यालय की स्थिति सुधारने की मांग कर चुके हैं।
टौलबार-मोहरा-नौगांव मोटर मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा कार्य के लिए पहले 24 लाख रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। अब आपदा मद के तहत दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा और विद्यालय की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुश्ते का निर्माण कराया जाएगा।
- शुभम जैन, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई एनपीसीसी दुगड्डा।