{"_id":"6a538add502c6c497e05ca3c","slug":"satpuli-maindoli-jaiharikhal-road-remains-closed-for-the-second-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125014-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मार्ग दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मार्ग दूसरे दिन भी बंद
Sun, 12 Jul 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप
पौड़ी हाईवे से होकर करना पड़ रहा लंबा सफर
सतपुली। तेज बारिश के कारण सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल मोटर मार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहा। रैतपुर से सिलोली गांव के बीच करीब आठ से नौ स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। इससे जयहरीखाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने से यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पौड़ी नेशनल हाईवे के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे यात्रा के समय के साथ साथ यात्रा व्यय भी बढ़ गया है। इन दिनों गुमखाल-सतपुली के बीच पौड़ी हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य चलने के कारण लैंसडौन और जयहरीखाल क्षेत्र के अधिकांश वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली-मैंदोली-जयहरीखाल सड़क का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इस मार्ग के बंद होने से पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तेजी से मलबा हटाकर सड़क को जल्द सुचारु कराने की मांग की है।
मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने की सूचना मिली है। सोमवार को जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
- राहुल गुप्ता, जेई लोनिवि लैंसडौन।