{"_id":"6a5a2cb5460575d76403fec6","slug":"new-district-executive-committee-of-the-all-india-ex-servicemen-service-council-constituted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125120-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नई जिला कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नई जिला कार्यकारिणी गठित
Fri, 17 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कुलदीप सिंह रावत बने जिलाध्यक्ष, कारगिल विजय दिवस पर होगा वृहद पौधारोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला पौड़ी इकाई की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह रावत (सेवानिवृत्त) को जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
भाबर क्षेत्र के घमंडपुर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता योगंबर सिंह ने की। बैठक में सूबेदार मेजर भारत भूषण बलूनी(से.नि), कैप्टन सोहन लाल भारद्वाज (से.नि) और सूबेदार विनोद ध्यानी (से.नि) को जिला उपाध्यक्ष, सूबेदार मेजर सतीश जोशी (से.नि) को महासचिव, हवलदार हरीश खुगशाल (से.नि) को सहसचिव, कैप्टन राकेश चंद्र (से.नि) और हवलदार राकेश देवरानी को मीडिया प्रभारी चुना गया। योगंबर सिंह को सलाहकार, रवींद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नरेश चंद्र को लेखा महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं, सीपी धूलिया, मोहन सिंह, गबर सिंह बिष्ट और उत्तम सिंह को संरक्षक बनाया गया। जिला प्रांत सचिव एवं प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन सीपी डोबरियाल ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम और छह सितंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में 12 नए पूर्व सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
.