फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   New Rotary Club executive committee formed; Pratibha Gupta becomes President.

Kotdwar News: रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रतिभा गुप्ता बनीं अध्यक्ष

Mon, 29 Jun 2026 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 29 Jun 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
New Rotary Club executive committee formed; Pratibha Gupta becomes President.
शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देने का लिया संकल्प
विज्ञापन

कोटद्वार। रोटरी क्लब की 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। प्रतिभा गुप्ता को अध्यक्ष और वीना रावत को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी एक जुलाई से अपना कार्यभार संभालेगी।
जनसंपर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने बताया कि विजय कुमार को उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता को उपसचिव, धनेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, नितिन अग्रवाल को सार्जेंट एट आर्म्स, वाईपी गिलरा को क्लब काउंसलर, अनीत चावला को क्लब ट्रेनर, कुलदीप अग्रवाल को क्लब को-ऑर्डिनेटर, शरत चंद गुप्ता को क्लब एडमिन और डीपी सिंह को वर्ष 2027-28 का मनोनीत अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमित अग्रवाल को क्लब सर्विस, संजीव अग्रवाल को वोकेशनल सर्विस, मनीष अग्रवाल को कम्युनिटी सर्विस, ज्योति स्वरूप उपाध्याय को यूथ सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कमल गुप्ता को रोटरी फाउंडेशन सर्विस, अनिल कुमार भोला को इंटरनेशनल सर्विस, अनुराग अग्रवाल को वाटर कंजर्वेशन सर्विस, गोपाल बंसल को पब्लिक इमेज सर्विस, सचिन गोयल को सोशल मीडिया सर्विस, अशोक अग्रवाल को मेंबरशिप डेवलपमेंट सर्विस, गुरुबचन सिंह को डिजीज प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई। विपिन बख्शी और डॉ. विजय मैठानी को निदेशक बनाया गया। वर्ष 2026-27 में मंडल 3100 की मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ होंगी। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष ऋषि ऐरन सहित क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed