{"_id":"6a4277c71c4a4f1f360e5f54","slug":"no-lessons-learned-from-the-chunadhara-accident-conditions-remain-dire-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124698-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चूनाधारा में हुए हादसे से नहीं लिया सबक, हालात आज भी बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चूनाधारा में हुए हादसे से नहीं लिया सबक, हालात आज भी बदतर
Mon, 29 Jun 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को चूनाधारा से स्कूटी से गुजरते हुए खाई में गिर गई थीं दो युवतियां, एक की हो चुकी है मौत
दुगड्डा (कोटद्वार)। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा के निकट प्राकृतिक जलस्रोत चूनाधारा में सड़क के हालात बदतर बने हैं। रविवार को स्कूटी सवार दो युवतियों के खाई में गिरने की घटना के बाद भी एनएच विभाग ने मार्ग की हालत में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए पूर्व में स्थापित क्रश बैरियर क्षतिग्रस्त होकर खाई में गिर चुके हैं। दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। चूनाधारा हाईवे पर एकमात्र प्राकृतिक जलस्रोत है। पर्यटक और राहगीर यहां रुककर पानी पीते हैं और प्राकृतिक स्रोत का लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मार्ग बदहाल होने और सड़क के एक ओर खाई होने से आवाजाही खतरनाक हो जाती है।
बीते दिवस कोटद्वार की दो युवतियां राजमार्ग के किनारे क्रश बैरियर नहीं होने से गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इनमें एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खौफनाक घटना के बावजूद एनएच खंड धुमाकोट की ओर से न तो सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और न ही मार्ग की हालत में सुधार कराया गया है। प्रतिदिन की तरह वाहनों की बेतरतीब आवाजाही दिन भर चलती रही।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। पुलिस रिपोर्टिंग चौकी के प्रभारी एसआई केडी शर्मा ने बताया कि चूनाधारा में जाम की स्थिति न हो, इसके लिए वाहनों के रुकने पर रोक लगा दी गई है। सड़क के किनारे रेलिंग नहीं होने से खतरे को देखते हुए एनएच धुमाकोट के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।