सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Notices will be issued to the absent officers.

Kotdwar News: अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस होंगे जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 19 Jan 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to the absent officers.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत सौरा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने गोरसाली, सौरा–सारी, डिडसारी सड़क मार्ग के प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत की। विधायक सुरेश चौहान ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिल को लेकर सौरा के ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित ईई को जांच के निर्देश दिए।
Trending Videos

इंटर कॉलेज सौरा में आयोजित शिविर में कुछ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। एडीएम मुक्ता मिश्र ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इस दौरान कुल 47 लिखित शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर स्कूल सौरा के जर्जर भवन की समस्या पर विधायक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजने को कहा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि चौकी तो बनी है लेकिन यहां पटवारी नहीं रहते। शिविर में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, मंडल महामंत्री संदीप रावत, विनोद रावत आदि उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed