फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to running private vehicles as taxis

Kotdwar News: प्राइवेट वाहनों को टैक्सी के रूप में चलाने का हुआ विरोध

Sat, 08 Aug 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition to running private vehicles as taxis
लैंसडौन। टैक्सी यूनियन ने शनिवार को गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राइवेट वाहनों के टैक्सी उपयोग का विरोध कर प्रशासन से कार्रवाई मांगी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विक्रांत खंतवाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। खंतवाल ने कहा कि कुछ होटल कारोबारी अपने निजी वाहनों को पर्यटकों को घुमाने में लगा रहे हैं। इससे कर देने वाले टैक्सी मालिकों के परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इस प्रथा से सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केवल पंजीकृत टैक्सियों को ही संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने प्राइवेट वाहनों का टैक्सी के रूप में प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। धरने में मुकेश जदली, जगदीश, विक्की रावत, अनिल, जयप्रकाश बलोधी, संदीप बडोनी, मोहन सिंह, दीपक आदि टैक्सी चालक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed