पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to the waste disposal center in Kanchanpuri continues.

Kotdwar News: कंचनपुरी में कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध जारी

Tue, 30 Jun 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 30 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the waste disposal center in Kanchanpuri continues.
मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का मिला आश्वासन
विज्ञापन

कोटद्वार। कंचनपुरी में प्रस्तावित ठोस कूड़ा निस्तारण केंद्र के विरोध का मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंदवर्धन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मुख्य सचिव ने मामले का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास विभाग के सचिव को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

राम कंडवाल ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र के आसपास बोक्सा जनजाति का महिला छात्रावास, कांवेंट स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मुख्य राजमार्ग, नदी और कण्वाश्रम मार्ग है। यहां केंद्र बनने से पर्यावरण, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। क्षेत्रवासी पिछले 40 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठकर परियोजना का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कंचनपुरी में प्रस्तावित केंद्र के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और परियोजना को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि उत्तर प्रदेश सीमा से लगे किसी उपयुक्त क्षेत्र में पांच से सात बीघा भूमि उपलब्ध कराकर वैज्ञानिक तरीके से ठोस कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाए। राम कंडवाल ने कहा कि यदि जनहित और पर्यावरणीय पहलुओं की अनदेखी कर परियोजना को कंचनपुरी में ही लागू किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed