पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   It is not just the lack of electricity and water at the agriculture office; both staff and farmers are facing difficulties.

Kotdwar News: कृषि कार्यालय में बिजली-पानी ही नहीं, कर्मी-किसान परेशान

Tue, 30 Jun 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 30 Jun 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
It is not just the lack of electricity and water at the agriculture office; both staff and farmers are facing difficulties.
भवन निर्माण के 12 वर्ष बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

अनदेखी होने से किसानों में आक्रोश
किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर के झंडीचौड़ स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में भवन निर्माण के लगभग 12 वर्ष बाद भी विद्युत और पानी का कनेक्शन नहीं लग पाया है। बिजली, पानी की सुविधा के अभाव में कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों के साथ-साथ कृषि संबंधी कार्यों के लिए आने वाले किसानों और अन्य लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कार्यालय में बिजली और पानी का कनेक्शन लगवाने की मांग की है।
संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, रजनी अग्रवाल, विशाल माने, बृजमोहन सिंह रावत, प्रमोद कुमार, मनोज सिंह आदि का कहना है कि एक ओर सभी कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत कर आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं, वहीं कृषि विभाग कार्यालय में बिजली-पानी का कनेक्शन ही नहीं है। कार्यालय में बिजली नहीं होने के कारण कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य आवश्यक उपकरणों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। गर्मी के मौसम में पंखे और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, योजनाओं की जानकारी लेने, आवेदन जमा करने और अन्य कार्यों के लिए आने वाले किसानों को भी बिजली-पानी के अभाव में भीषण गर्मी होने से काफी परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और विद्युत निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि सरकारी भवन बनने के इतने वर्षों बाद भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि झंडीचौड़ कृषि कार्यालय में शीघ्र बिजली और पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


मामला संज्ञान में है। कार्यालय में बिजली और पानी के कनेक्शन के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। - राजवीर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed