{"_id":"6a43ae451dfec97cc10861e6","slug":"posts-of-sanskrit-lecturer-and-lt-hindi-are-vacant-kotdwar-news-c-5-1-drn1020-1006786-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संस्कृत प्रवक्ता और एलटी हिंदी का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संस्कृत प्रवक्ता और एलटी हिंदी का पद रिक्त
Tue, 30 Jun 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिल के आठ इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे
थत्यूड़ (टिहरी)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से विद्यालय खुलने जा रहे हैं लेकिन जौनपुर ब्लॉक के आठ राजकीय इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित होते रहेंगे। स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़, राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी, बंगशील, भवान, काटल, मथलाऊ, रौतू की बेली और कैंपटी में स्थायी प्रधानाचार्य तैनात नहीं हैं। प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे विद्यालयों का संचालन होने से शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
कॉलेज में प्रवक्ता संस्कृत और एलटी हिंदी का पद भी अप्रैल माह से रिक्त चल रहा है। जुलाई में विद्यालय खुलने के बाद उक्त विषयों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरिभजन पंवार, हरिओम रावत ने शासन, प्रशासन और विद्यालयों में स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करने, शिक्षकों रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उच्च स्तर पर पदोन्नति के माध्यम से ही प्रधानाचार्यों की नियुक्ति हो सकेगी। अन्य रिक्त पदों को अतिथि शिक्षकों के माध्यम से भरने का प्रयास किया जाएगा।
-सुनील कार्की, खंड शिक्षा अधिकारी, जौनपुर