पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Work to remove shops from outside the railway station has begun.

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के बाहर से दुकानें हटवाने का काम शुरू

Tue, 30 Jun 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 30 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Work to remove shops from outside the railway station has begun.
भवन निर्माण अंतिम चरण में, बन चुकी है इन-आउट गेट की फाउंडेशन
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन के बाहर बनी दुकानों को हटवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने नगर निगम कोटद्वार से संपर्क किया है।
कोटद्वार रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रंगाई-पुताई और छिटपुट काम तेजी से निपटाए जा रहे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में इन-आउट गेट की फाउंडेशन तैयार कर ली गई है। पिछले कुछ समय में रेलवे के मुख्य अभियंता दिल्ली, डीआरएम मुरादाबाद एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे बनी दुकानों को लेकर मंथन हो चुका है।
विज्ञापन

अब दुकानों को हटवाने की रेलवे ने कवायद तेज कर दी है। मुरादाबाद से आए रेल अधिकारी ने नगर आयुक्त पीएल शाह से मिलकर उन्हें रेलवे की कार्ययोजना से अवगत कराते हुए रेलवे स्टेशन के सामने से दुकानें हटवाने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए रेलवे, नगर निगम और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर ली जाएगी। अभिलेखों में भू-स्वामित्व की स्थिति को देखकर संबंधित विभाग दुकानों को हटवाने की पहल करेगा। नगर निगम की ओर से कार्रवाई में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed