फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Outrage: Villagers block highway to demand shooting of leopard

आक्रोश : गुलदार को शूट करने के लिए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Sat, 27 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Outrage: Villagers block highway to demand shooting of leopard
शनिवार शाम 4:30 बजे सल्ड महादेव में एकत्र हुए क्षेत्रवासी
विज्ञापन

जल्द ही गुलदार को शूट नहीं किया गया तो रविवार को भी करेंगे हाईवे जाम
कोटद्वार/बैजरो। नैनीडांडा विकासखंड के बणासी गांव में गुलदार के हमले में वृद्धा की मौत से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने शनिवार शाम को सल्ड महादेव में एनएच 121 बुआखाल-रामनगर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों के समझाने पर जाम खोला गया। इस दौरान करीब एक घंटे हाईवे जाम रहा जिससे दोनों ओर का यातायात ठप रहा। प्रदर्शनकारी हमलावर गुलदार को अविलंब शूट करने की मांग कर रहे थे। चेतावनी दी कि जल्द ही गुलदार को शूट नहीं किया गया तो रविवार को भी हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
नैनीडांडा और आसपास के क्षेत्र में वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र के युवा आक्रोश में हैं। शनिवार शाम को करीब 4:30 बजे सल्ड महादेव में पुल के पास युवाओं ने हाईवे जाम कर दिया। जाम के दौरान युवा प्रदेश सरकार, वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। कहा कि वन्यजीवों के आतंक के कारण पहाड़ खाली होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय युवा कुलदीप सिंह रावत, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही गुलदार को शूट नहीं किया गया तो वे आंदोलन, धरना प्रदर्शन तेज करेंगे। जाम के कारण रामनगर से बीरोंखाल की ओर आने व जाने वाले छोटे बड़े वाहन फंसे रहे जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ में वन्यजीव संघर्ष में लोगों की जानें जा रही है और सरकार मौन साधे हुए हैं। करीब एक घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed