फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Panic caused by elephants in Grastanganj; they bargained into the Siddhbali Temple complex in the evening.

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में हाथियों की दहशत, शाम को सिद्धबली मंदिर परिसर में धमके

Fri, 26 Jun 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Panic caused by elephants in Grastanganj; they bargained into the Siddhbali Temple complex in the evening.
एक सप्ताह से लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हाथी
विज्ञापन

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, लोगों से सतर्क रहने की अपील
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से सटे सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से हाथी शाम ढलते ही आम खाने के लिए बगीचों में पहुंच रहे हैं। वहीं, सिद्धबली मंदिर परिसर तक हाथियों की दस्तक से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में भय बना हुआ है। हाथियों की आमद को देखते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।

स्थानीय निवासी राजेश थपलियाल ने बताया कि ग्रास्टनगंज क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड लगातार पहुंच रहा है। शाम करीब पांच बजे से ही हाथी आम के बगीचों में आने लगते हैं जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गश्त और बढ़ाने तथा हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाथी सिद्धबली मंदिर परिसर तक भी धमक रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शाम के समय टहलने के लिए मंदिर तक जाते हैं और संध्या आरती में शामिल होने के बाद लौटते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास हाथियों की मौजूदगी से किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाथियों के झुंड तिलवाढांग चौकी और डीएफओ आवास के नीचे गिंवाई स्रोत स्थित आम के बगीचों में भी पहुंच रहे हैं। आम के मौसम में भोजन की तलाश में हाथियों की चहलकदमी लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

कोटद्वार के रेंजर विपिन जोशी ने बताया कि सिद्धबली मंदिर, ग्रास्टनगंज और गिंवाई स्रोत क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से शाम और रात के समय आवाजाही करते वक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed