{"_id":"6a56160e0b11fc42da03f328","slug":"parents-protest-for-the-appointment-of-an-english-teacher-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125045-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन
Tue, 14 Jul 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राउमावि सीला में दो वर्षों से अवकाश पर है अंग्रेजी शिक्षक
जल्द तैनाती नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीला में पिछले दो वर्षों से अंग्रेजी विषय की एलटी अध्यापिका के अवकाश पर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और जल्द तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को अभिभावकों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पौड़ी को ज्ञापन भेजकर विद्यालय में जल्द अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में वर्तमान में 29 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन अंग्रेजी शिक्षक के अभाव में उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे बच्चों का शैक्षिक भविष्य दांव पर लग गया है।
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षक की तैनाती नहीं की तो छात्र हित में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल, सीमा देवी, प्रज्ञा, हेमा देवी, बसंती देवी, सूमा देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, नवीन सिंह सहित कई अभिभावक शामिल रहे।