{"_id":"6a3fc13f43bf9698e40c988f","slug":"passenger-falls-victim-to-a-poisoning-and-robbery-incident-on-the-kotdwar-express-train-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124645-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री
Sat, 27 Jun 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा सुंघाकर 10 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हुए जहरखुरानी गिरोह के सदस्य
कोटद्वार। आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे कोटद्वार का एक यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर लुटेरे हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोटद्वार पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।
दुगड्डा विकासखंड के गांव तैल भवांसी निवासी मेहरबान सिंह दिल्ली के नारायणा फेस-2 में रहकर एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते हैं। आनंद विहार से कोटद्वार आ रही कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान किसी समय जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उन्हें नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनकी जेब से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ट्रेन कोटद्वार पहुंचने पर जब उन्हें होश आया, तो उन्हें उनकी साथ घटी घटना का पता लगा।
पीड़ित मेहरबान सिंह ने जीआरपी पुलिस को घटना की तहरीर सौंपकर बताया कि वह 24 जून की रात करीब 9:45 बजे आनंद विहार स्टेशन पर कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। तभी किसी अज्ञात ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित ने लूटे गए मोबाइल से निजी जानकारी के दुरुपयोग और खातों से छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त करते हुए लूटी गई धनराशि और मोबाइल बरामद करते हुए नशा सुंघाकर लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन
घटना के संबंध में दो दिन बाद जीआरपी से संपर्क करने की बाबत जानकारी करने पर पीड़ित ने बताया कि घटना के समय से वह नशे की हालत में था। अब स्थिति सामान्य होने पर वह पहुंचा है।