फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People were left stranded in the scorching heat due to a lack of buses on the Delhi route.

Kotdwar News: दिल्ली रूट की बसों के अभाव में भीषण गर्मी में भटकते रहे लोग

Sat, 27 Jun 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
People were left stranded in the scorching heat due to a lack of buses on the Delhi route.
यूपी परिवहन निगम की बसों के पहुंचने पर यात्रियों ने ली राहत की सांस, गंतव्य के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

कोटद्वार। दिल्ली के लिए बसों की कमी एक बार फिर से खली। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। वहीं, कोटद्वार डिपो से पहले अड्डे पर पहुंची यूपी परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुई।
स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश लगभग समाप्त होने और वीकेंड पर पहाड़ी क्षेत्रों में सैरसपाटे के लिए आए लोग दिल्ली व मैदानी क्षेत्रों में लौटना शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह 11 बजे के बाद कोटद्वार रोडवेज डिपो पर दिल्ली के लिए कोई बस नहीं मिलने पर लोगों की काफी भीड़ रही। भीषण गर्मी के बीच भीड़ लगातार बढ़ने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ रही थी। कुछ लोगों ने डिपो कार्यालय पहुंचकर दिल्ली की बस के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

कार्यालय से कुछ ही देर में बस पहुंचने का आश्वासन तो मिलता रहा, लेकिन कोटद्वार डिपो की बस से पहले यूपी परिवहन की बस पहुंचती रहीं और यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होती रहीं। वहीं, फरीदाबाद समेत अन्य रूट की बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एआरएम अनुराग पुरोहित खुद कई बार डिपो के बाहर चौराहे पर पहुंचे और बस संचालन के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed