फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pledged to protect the environment while paying tribute to the Guru.

Kotdwar News: गुरु वंदन के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Wed, 29 Jul 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 29 Jul 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Pledged to protect the environment while paying tribute to the Guru.
गुरु पूर्णिमा पर पर विद्यालयों और योग केंद्रों में हुए विविध आयोजन
विज्ञापन

मेधावी छात्रों व योग साधकों को किया गया सम्मानित
कोटद्वार। नगर और आसपास के क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति से मनाई गई। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों में गुरु वंदन, पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधरोपण के आयोजन हुए।
लोअर कालाबड़ स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्री गुरु भ्रातृ मंडल की ओर से ब्रह्मलीन गुरु सत्य प्रसाद बहुगुणा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक एवं पूजन किया गया। श्री सिद्धबली गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के मेधावी ऋषि कुमारों को सम्मानित किया गया। भजन-संकीर्तन और विद्यार्थियों की संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

झंडीचौड़ में ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) ने असल देव पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए। संस्थापक राम भरोसा कंडवाल ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बीईएल रोड में गुरु पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने गुरु को व्यक्तित्व निर्माण का शिल्पकार बताते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. रविंद्र नेगी और भगवती प्रसाद जुयाल को योग क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का आयोजन स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन एवं योग साधना के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed