फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Process initiated to hand over multilevel parking in Chamba to the municipality.

Kotdwar News: चंबा में मल्टीलेवल पार्किंग नगर पालिका को देने की कवायद शुरू

Mon, 13 Jul 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Process initiated to hand over multilevel parking in Chamba to the municipality.
हस्तांतरण के लिए जिला प्रशासन पर टिकी है लोगों की निगाहें
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा नगर क्षेत्र में लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने पर्यटन विभाग की मल्टीलेवल वाहन पार्किंग अपने अधीन लेने की कवायद शुरू कर दी है। करीब आठ करोड़ की लागत से बनी पार्किंग को नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाने के लिए जिला प्रशासन को पत्रावली भेजी है।
वर्ष 2021 में पर्यटन विभाग ने चंबा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी टिहरी सड़क के किनारे मल्टीलेवल वाहन पार्किंग का निर्माण कराया था। पार्किंग शुल्क अधिक होने की आशंका में स्थानीय लोग अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े नहीं करते। सड़क किनारे ही वाहन छोड़ देते हैं। इससे राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग में 15 बसें और 50 से अधिक टैक्सी वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि पार्किंग दिसंबर तक ठेके पर दी गई है। ठेका अवधि समाप्त होने के बाद आगे की व्यवस्था तय की जाएगी। ईओ प्रशांत चौधरी का कहना है कि पुरानी टिहरी सड़क पर बनी पर्यटन विभाग की पार्किंग को नगर पालिका को हस्तांतरण का जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन स्तर पर कार्रवाई गतिमान है। पार्किंग मिलने के बाद उसके बेहतर संचालन के लिए नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed