फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Questions raised regarding construction works under the Jal Jeevan Mission scheme.

Kotdwar News: जल जीवन मिशन योजना के निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल

Sat, 27 Jun 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding construction works under the Jal Jeevan Mission scheme.
ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण और गुणवत्ता पर जताई चिंता, तकनीकी जांच की उठाई मांग
विज्ञापन

जयहरीखाल। जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब चार करोड़ से अधिक की लागत से जल संस्थान की ओर से कराए जा रहे पेयजल लाइन पुनर्गठन एवं टैंक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की साझेदारी से इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है जबकि कुछ संरचनाओं की गुणवत्ता भी अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत निर्मित पेयजल टैंकों एवं अन्य संरचनाओं में कई आवश्यक कार्य अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। निर्माण स्थलों पर फिनिशिंग कार्य अधूरा है और कुछ स्थानों पर गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान समस्याएं और बढ़ सकती है। लोगों ने जल संस्थान के उच्च अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सभी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना सीधे आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़ी है। इसमें गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed