{"_id":"6a6b53e5ca9be776950c293d","slug":"road-cutting-work-on-the-tachhali-syalinga-motor-route-completed-awaiting-the-second-phase-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125413-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तच्छाली-स्यालिंगा मोटर मार्ग कटिंग का काम पूरा, दूसरे चरण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तच्छाली-स्यालिंगा मोटर मार्ग कटिंग का काम पूरा, दूसरे चरण का इंतजार
Thu, 30 Jul 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत तच्छाली गांव में मलबा आने से बाधित निर्माणाधीन तच्छाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में मलबा और पेड़ गिरने से गांव की आवाजाही प्रभावित
ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग
कोटद्वार। वीर चक्र विजेता हवलदार स्व. बुद्धि बल्लभ बेबनी के पैतृक गांव तच्छाली को सड़क से जोड़ने के लिए प्रस्तावित पांच किमी लंबे पुलिंडा-तच्छाली-स्यालिंगा मोटर मार्ग कटिंग का कार्य पूरा हो गया है। अब ग्रामीणों को मार्ग के दूसरे चरण में निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। वहीं, बरसात के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा और पेड़ गिरने से तच्छाली गांव से आगे सड़क अवरुद्ध हो गई है।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत तच्छाली सहित गिंठाला, स्यालिंगा, सुनार, भुनार, मुंडला, काटल, बसंतोली और खाल गांवों के ग्रामीणों को मुख्य सड़क पुलिंडा-बल्ली मार्ग तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद ही उन्हें जीप के माध्यम से कोटद्वार बाजार आना पड़ता है। सड़क के अभाव में वर्षों से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में इस मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन योजना लंबे समय तक कागजों तक ही सीमित रही। शासन से 110.85 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद 28 अप्रैल 2025 को यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने रोड कटिंग कार्य का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
ग्रामीण शंकर दत्त बेबनी, शंकर सिंह, योगेश्वर प्रसाद, विजय प्रसाद, वेदप्रकाश, बलिंदर सिंह और मनोज रावत ने बताया कि रोड कटिंग पूरी होने के बावजूद बरसात में मलबा और पेड़ गिरने से सड़क बंद है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। रोड कटिंग के दौरान निकले मलबे से कई ग्रामीणों की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रोड कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए अभी क्षेत्रीय विधायक का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा।