{"_id":"6a4121669f969b63c407dc72","slug":"scooty-plunges-into-gorge-at-chunadhara-one-young-woman-dead-another-critically-injured-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124662-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चूनाधारा में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चूनाधारा में स्कूटी खाई में गिरी, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर
Sun, 28 Jun 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा से कोटद्वार लौटते समय रास्ते एक वाहन ने अचानक खोला दरवाजा
सिद्धबली मार्ग पर बस की साइड लगने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दंतपी और बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/दुगड्डा। सिद्धबली मार्ग पर बस की साइड लगने से एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दंपती और उनका पुत्र घायल हो गए। वहीं, दुगड्डा के चूनाधारा में स्कूटी सवार दो युवतियां खाई में जा गिरीं। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा-कोटद्वार के बीच चूनाधारा में कोटद्वार निवासी युवतियां प्रियांशी व निधिका रविवार दोपहर को स्कूटी से दुगड्डा से कोटद्वार लौट रही थीं। चूनाधारा में अचानक एक वाहन का दरवाजा खुलने पर पास से गुजर रही स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर पीएचसी दुगड्डा पहुंचाया। यहां से उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने प्रियांशी (22) पुत्री भूपेंद्र रावत को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी युवती गंभीर घायल है। उसे हायर सेटर रेफर किया गया। वहीं कोटद्वार में मालगोदाम रोड निवासी मनीष (44), पत्नी रितु रानी (38) एवं पुत्र लक्ष्य (13) के साथ स्कूटी से सिद्धबली मार्ग से गुजर रहे थे तभी तेजी से गुजर रही बस की साइड लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रितु रानी के सिर में गंभीर चोट आई। मनीष और लक्ष्य भी घायल हो गए। तीनों घायलों को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दुगड्डा पुलिस के अनुसार चूनाधारा में सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए एनएच धुमाकोट के अधिकारियों से बात की गई है। वहीं, वाहन में सवार लोगों को वाहन का दरवाजा अचानक न खाेलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।