{"_id":"6a54e5a88e89da5a6006d8b6","slug":"section-of-sagwadi-motor-road-collapses-walking-three-kilometers-becomes-unavoidable-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125034-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सगवाड़ी मोटर मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त, तीन किमी पैदल चलना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सगवाड़ी मोटर मार्ग का एक हिस्सा ध्वस्त, तीन किमी पैदल चलना मजबूरी
Mon, 13 Jul 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय लोग हो रहे हैं परेशान, धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण की बात कह रहा विभाग
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड की पट्टी कौड़िया के अंतर्गत 2.25 करोड़ की लागत से बना सगवाड़ी मोटर मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले चार माह से यातायात के लिए पूर्णतया बंद पड़े मोटर मार्ग का अब एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर ही सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मार्ग ध्वस्त होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक तीन किलोमीटर पैदल ही आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम किमार से ग्राम सगवाड़ी के लिए जनवरी 2024 में 2.25 करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृत हुई थी।
सड़क पर आरडब्लूडी कोटद्वार की ओर से डेढ़ वर्ष तक चले निर्माण कार्य के बाद सड़क गांव तक तो पहुंची लेकिन सड़क बनने के बाद से बार-बार मलबा आने और पुश्ता ध्वस्त होने के कारण सड़क पर एक सप्ताह भी सुचारू रूप से वाहन नहीं चल पाए। सड़क पिछले चार महीनों से पूरी तरह बंद है। अब क्षेत्र में गत दिनों हुई लगातार बारिश के बाद रविवार रात मुख्य मार्ग से 500 मीटर पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा पुश्ते सहित पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
सड़क पर कई जगह पर मलबा आया हुआ है। पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं। इसका इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। धनराशि अवमुक्त होते ही सड़क का काम करवाकर उसे सुचारु किया जाएगा। -श्रीपति डोभाल, अधिशासी अभियंता, आरडब्लूडी कोटद्वार