{"_id":"6a4247e0b5b250470a0bdc5c","slug":"seela-village-will-soon-be-connected-by-road-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124676-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सीला गांव जल्द जुड़ेगा सड़क से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सीला गांव जल्द जुड़ेगा सड़क से
Mon, 29 Jun 2026 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
173.04 लाख की लागत से 2.25 किमी मार्ग का होगा डामरीकरण
बरसात के बाद शुरू होगा मुख्य कार्य
दुगड्डा (कोटद्वार)। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का सीला गांव जल्द सड़क से जुड़ेगा। जिला योजना के तहत 173.04 लाख की लागत से फुलणसैंण-सीला-बरस्वार-चुंडई मोटर मार्ग के 2.25 किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण और सुधार कार्य की कवायद शुरू हो गई है।
सीला गांव तक पहुंचने के लिए केवल पैदल मार्ग का ही सहारा था। वर्ष 2004-05 में फुलणसैंण से सीला, बरस्वार और चुंडई तक मोटर मार्ग का निर्माण हुआ लेकिन यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के करीब सवा दो किलोमीटर हिस्से का डामरीकरण नहीं हो सका। इसके चलते ग्रामीण वर्षों से कच्ची और जर्जर सड़क पर आवाजाही करने को मजबूर थे जबकि लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में सड़क पहले ही पक्की की जा चुकी थी।
फुलणसैंण-चुंडई मोटर मार्ग से दुगड्डा ब्लॉक के सीला गांव के अलावा जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक के कई गांव भी जुड़े हैं। सीला के नजदीक मार्ग कच्चा होने से प्रतिदिन सफर जोखिम भरा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, डामरीकरण से पहले सड़क की कटिंग, स्कपरों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण कराया जाएगा। बरसात के दौरान प्रारंभिक कार्य किए जाएंगे। डामरीकरण का कार्य मानसून समाप्त होने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों को लंबे समय से पक्की सड़क का इंतजार था। उम्मीद है कि इस बार निर्माण कार्य पूरा होगा। पहले भी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन तब निर्माण कार्य अधूरा रह गया था।
- किरण देवी, प्रधान ग्राम पंचायत सीला।
दशकों से लोग कच्ची सड़क पर सफर कर रहे हैं। पहले भी डामरीकरण की कोशिश हुई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। इस बार ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क का निर्माण पूरा होगा।
- सुधीर असवाल, स्थानीय ग्रामीण।
.
कच्ची सड़क पर आवाजाही ग्रामीणों की मजबूरी बन गई थी। लंबे समय तक उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है।
- महिपाल सिंह असवाल स्थानीय ग्रामीण।
.
शिलान्यास के बाद सीला गांव की सीमा में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सड़क कटिंग और अन्य प्रारंभिक कार्य किए जा रहे हैं। डामरीकरण का कार्य बरसात के बाद कराया जाएगा।
- अजीत सिंह, जेई लोनिवि दुगड्डा।