{"_id":"6976048ce4b9ba945b06283d","slug":"shivani-secured-the-first-position-in-slogan-writing-and-ritika-in-painting-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121330-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्लोगन में शिवानी और चित्रकला में रितिका रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्लोगन में शिवानी और चित्रकला में रितिका रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लॉक के इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित कार्यक्रम में दिलाई मतदान की शपथ
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में एनएसएस इकाई और निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी और चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य एवं एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा देश के आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र के पर्व में प्रत्येक मतदाता की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2011 से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानाचार्य ने भारत निर्वाचन आयोग के बहुआयामी कार्यक्रम स्वीप और वर्तमान में मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी, अनुष्का, मयंक चौहान, चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका, अर्चना, कनिष्का कैंथोला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में अस्मिता नेगी ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय एवं श्वेता ने तृतीय स्थान पाया।
Trending Videos