सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shlok Nautiyal became an officer in the Indian Army

Kotdwar News: श्लोक नौटियाल भारतीय सेना में बने अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Shlok Nautiyal became an officer in the Indian Army
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद होनहार युवा श्लोक नौटियाल ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पासिंग आउट परेड में भाग लिया और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए।
Trending Videos


श्लोक नौटियाल मूल रूप से बड़कोट क्षेत्र के ग्राम पालर पट्टी ठकराल के निवासी हैं और वर्तमान में तिलोथ में रहते हैं। उनके पिता शांति प्रसाद नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरोजनी देवी गृहिणी हैं। श्लोक ने उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने वर्ष 2025 में सीडीएस पास किया और एसएसबी इंटरव्यू भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्हें ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए उनके माता-पिता, बड़े भाई आदित्य नौटियाल, बहन आरोही नौटियाल व अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। जनपद उत्तरकाशी के लिए यह गर्व की बात है कि इससे पहले भी जिले के युवाओं ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed