{"_id":"69ad7537349720d3c609032f","slug":"tube-well-in-shivpur-breaks-down-drinking-water-shortage-for-three-days-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122178-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिवपुर में नलकूप हुआ खराब, तीन दिन से पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिवपुर में नलकूप हुआ खराब, तीन दिन से पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान की ओर से नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था, लोगों के हलक सूखे
कोटद्वार। जल संस्थान के शिवपुर स्थित नलकूप में खराबी आने से पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है। वार्डवासी बमुश्किल पेयजल की व्यवस्था कर पा रहे हैं। जल संस्थान की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने नलकूप को जल्द ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
शिवपुर निवासी संजय सिंह, विक्रम सिंह, मुन्नी देवी, राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके वार्ड में जल संस्थान के नलकूप से पेयजल की आपूर्ति होती है। तीन दिन पहले नलकूप की मोटर फुंक गई थी। तभी से उनके वार्ड में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह है कि वार्डवासी इधर-उधर से पानी की व्यवस्था कर किसी तरह काम चला रहे हैं।
जल संस्थान की ओर से पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका पूरा समय पानी की व्यवस्था करने में ही बीत रहा है। क्षेत्रवासियों ने पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने व नलकूप को जल्द सुचारू कराते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को शिवपुर स्थित नलकूप की मोटर में खराबी आने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मोटर को ठीक कराया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी जिन स्थानों पर पानी की ज्यादा दिक्कत है। वहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
- शूरवीर सिंह चौहान, जेई, जल संस्थान कोटद्वार।
Trending Videos