सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yashika Verma, Akanksha Negi, Pratyaksha were the first in the 100 meter race.

Kotdwar News: 100 मीटर दौड़ में यशिका वर्मा, आकांक्षा नेगी, प्रत्यक्षा रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Yashika Verma, Akanksha Negi, Pratyaksha were the first in the 100 meter race.
विज्ञापन
मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल की ओर से इंटर कॉलेज मोटाढाक में आयोजित हुईं प्रतिस्पर्धाएं
Trending Videos

कोटद्वार। मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इंटर कॉलेज मोटाढाक में संगोष्ठी एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 100 मीटर दौड़ में यशिका वर्मा, आकांक्षा नेगी, प्रत्यक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिजनेस वूमेन सीमा धन्नार ने किया। इस मौके पर 13 वर्ष की छात्राओं में हुई 100 मीटर दौड़ में यशिका, आशिका, आशा, 200 मीटर दौड़ में पिंकी, सोनाक्षी, यशिका, 400 मीटर दौड़ में सोनाक्षी, समीक्षा, दीप्ति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं की 100 मीटर की दौड़ में आकांक्षा, प्राची, विजय लक्ष्मी, 200 मीटर दौड़ में नव्या, अंकिता, प्राची, 400 मीटर दौड़ में नव्या, अंकिता, यशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रत्यक्षा, विशाखा, हिमानी, 200 मीटर दौड़ में काजल, दीक्षा, प्रत्यक्षा, 400 मीटर दौड़ में पूजा, काजल, विशाखा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। बोरा रेस में भारती, सोनाक्षी, पिंकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक की भूमिका सिद्धार्थ उनियाल एवं सतीश मौर्य ने निभाई। एथलेटिक कोच तालिप खान, खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षक राहुल यादव, तेजवेंद्र रावत, शारीरिक शिक्षक उमेश चंद्र व उनकी बेटी राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी अर्पिता, फुटबाल कोच महेंद्र रावत मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी उजिता एवं खेलो इंडिया आर्चरी कोच हेमंत राठी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed