{"_id":"69567fb0289ff668d9037db7","slug":"sri-guru-granth-sahib-was-installed-in-the-newly-constructed-building-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120817-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नवनिर्मित भवन में विराजमान हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नवनिर्मित भवन में विराजमान हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदनगर में कीर्तनी जत्थे ने गुरुवाणी गायन कर किया निहाल
कोटद्वार। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंहसभा गोबिंद नगर के नवनिर्मित भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान हुए। इस मौके पर सजे विशेष दीवान में माता साहिब कौर कीर्तनी जत्था नजीबाबाद और भाई जसविंदर सिंह जगाधरी वाले कीर्तनी जत्थे ने गुरुबाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान अनिल भोला, महामंत्री अश्वनी भाटिया, उपाध्यक्ष महेश भाटिया, हरजीत सिंह मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अशोक भाटिया, अमित भाटिया गोल्डी की देखरेख में अमृतवेले सजे दीवान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नवनिर्मित गुरुद्वारा भवन में आकर्षक पालकी में विराजमान किया गया। ज्ञानी गुरजंट सिंह, भाई शूरवीर सिंह एवं आकाशदीप ने आसा दी वार का गायन किया। अनंद साहिब के पाठ के साथ दीवान की समाप्ति पर श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ।
सांयकालीन विशेष कीर्तन दरबार में माता साहिब कौर कीर्तनी जत्था नजीबाबाद की बीबी सुखलीन कौर, बीबी गुरलीन कौर, जगाधरी से आए भाई जसविंदर सिंह के जत्थे ने शबद-कीर्तन का गायन किया। स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान पुष्पा भाटिया के नेतृत्व में श्रद्धालु महिलाओं ने भी शबद गायन किए। रहिरास साहिब के पाठ उपरांत भाई गुरजंट सिंह, शूरवीर सिंह एवं आकाशदीप सिंह ने आरती एवं गुरुबाणी गायन किया। इस मौके श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
.
विशाल नगर कीर्तन आज
गुरु गोबिंद सिंह साहिब प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे से शुक्रवार (आज) सुबह 10 बजे विशाल नगरकीर्तन निकाला जाएगा। पंज प्यारों की अगुवाई में निकलने वाले नगर कीर्तन में संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होगी। वहीं, अखाड़ा दल शस्त्रों के जौहर दिखाएंगे। इसके अलावा नगर कीर्तन में कई आकर्षण शामिल होंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X