सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stations and Roadways Depots to be Connected via Foot Overbridges

Kotdwar News: फुट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे स्टेशन और रोडवेज डिपो

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Stations and Roadways Depots to be Connected via Foot Overbridges
विज्ञापन
डीआरएम ने फुट ओवरब्रिज रोडवेज डिपो से जोड़े जाने की जताई थी संभावना
Trending Videos

रेलवे-रोडवेज के साथ आबादी भी होगी लाभान्वित
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो के नए भवन बन रहे हैं। दोनों भवनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रेलवे में द्वितीय चरण में बनने वाले प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज से रोडवेज डिपो को भी जोड़ा जा सकता है। दरअसल मंडल रेल प्रबंधक ने रोडवेज डिपो का निरीक्षण कर एक ही फुट ओवरब्रिज से रेलवे व रोडवेज यात्रियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों को लाभ दिए जाने की संभावना व्यक्त की थी।
रेलवे स्टेशन के नए भवन के मुख्य हॉल के सामने से लाइनपार की आबादी को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे गति शक्ति यूनिट के प्रभारी सुबोध चौहान का कहना है कि द्वितीय चरण में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, सात फरवरी को पहली बार कोटद्वार रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर आईं डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन परिसर के निरीक्षण के साथ ही निर्माणाधीन रोडवेज डिपो भवन एवं परिसर को भी देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने दोनों विभागों के बीच से होकर गुजरने वाले रास्ते से रेलवे लाइन के एक छोर पर गोविंद नगर समेत शहर की सघन आबादी से जुड़ाव होने और लाइनपार काशीरामपुर मल्ला समेत अन्य सघन आबादी से सीधा जुड़ाव महसूस किया था। डीआरएम ने एक ही फुट ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो और रेलवे लाइन के दोनों ओर सघन आबादी को सीधा लाभ होने की संभावना व्यक्त की थी।
.
रोडवेज डिपो ज्वाइंट सर्वे के लिए तैयार
रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि डीआरएम ने ऐसे फुट ओवरब्रिज की परिकल्पना की है, जिससे रोडवेज डिपो परिसर और आबादी क्षेत्र भी जुड़ सके। अगर रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई पत्राचार किया जाता है, तो इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए ज्वाइंट सर्वे करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed