फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stay alert during the monsoon; action will be taken against negligence.

Kotdwar News: मानसून के दौरान रहें अलर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 13 Jul 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Stay alert during the monsoon; action will be taken against negligence.
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोलीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन

फॉगिंग, सड़क मरम्मत, भूस्खलन रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दिया जोर
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार को तहसील सभागार में मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में नगर निगम को सभी वार्डों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराने, नालियों की सफाई, सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए गए। लोनिवि को सभी सड़कें गड्ढा मुक्त रखने, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने एनएच के जेई को विभागीय संपर्क नंबर के दस अतिरिक्त साइन बोर्ड लगाने, शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसरों की स्वच्छता और जर्जर भवनों की जांच, वन विभाग को शहरी क्षेत्रों से सटे जंगलों में गश्त बढ़ाने और ऊर्जा निगम को बिजली लाइनों से सटे पेड़ों की छंटाई, जर्जर लाइनों व खंभों की मरम्मत कर आपातकालीन टीमों की तैनाती करने, सिंचाई विभाग को नहरों और जलनिकासी तंत्र की सफाई, नलकूप विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने, खाद्य विभाग को आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण के निर्देश दिए। बैठक के बाद ऋतु खंडूड़ी ने दुर्गापुरी क्षेत्र में नाले का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed