{"_id":"6a5618815047aa18ab0cb106","slug":"taps-at-the-railway-station-are-broken-passengers-are-unable-to-get-water-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125046-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रेलवे स्टेशन पर टूटी पड़ी है टोंटियां, यात्रियों को नहीं मिलता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रेलवे स्टेशन पर टूटी पड़ी है टोंटियां, यात्रियों को नहीं मिलता पानी
Tue, 14 Jul 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की बोतल साथ रखकर सफर करने लगे हैं यात्री
स्टेशन के ऊपरी हिस्से और बाहर से पानी लाने के लिए है मजबूर
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन पर बार-बार पेयजल संकट की स्थिति बनने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर स्टैंड पोस्ट से रविवार शाम पैसेंजर ट्रेन और रात्रि में एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को पानी नहीं मिल सका। लोगों को स्टेशन के ऊपरी क्षेत्र और बाहर से पानी भरकर लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
कभी रेलवे के नलकूप की मोटर खराब होने, कभी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने, कभी बिजली गुल होने तो कभी टोंटी खराब होने से पानी बहने से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर आए दिन पानी की किल्लत बनी रहती है। रविवार शाम भी यात्रियों को प्लेटफार्म पर बने स्टैंड पोस्ट की टोटियों से पानी नहीं मिल सका। बीते चार दिन से भीषण गर्मी का आलम है। ऐसे में यात्रियों को पानी नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है।
पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहीं नगमा और आलिया ने बताया कि उन्हें जब स्टेशन की किसी भी टोंटी से पानी नहीं मिला तो उन्हें ऊपरी हिस्से में पानी की मशीन से भरना पड़ा। यात्री विमल कौशिक ने बताया कि प्लेटफार्म पर पानी नहीं मिलने पर लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है। मोहम्मद उमर, यूसुफ ने बताया कि प्लेटफार्म पर ज्यादातर टोटियां टूटी या खराब पड़ी है।