फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The college administration conducted a site inspection of the land.

Kotdwar News: महाविद्यालय प्रशासन ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Sat, 01 Aug 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
The college administration conducted a site inspection of the land.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयहरीखाल। भक्त दर्शन पीजी कॉलेज की दान भूमि पर अतिक्रमण के मामले में महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मटियाली के क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन जोशी शुक्रवार को भूमि देखने पहुंचे। महाविद्यालय प्रशासन, संबंधित ग्रामीणों एवं अन्य पक्षों से जानकारी लेकर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने दान भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला उच्च शिक्षा विभाग के समक्ष उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वर्ष 1992 में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उच्च शिक्षा के विकास के उद्देश्य से भूमि दान की थी, जिस पर वर्ष 2004 से महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने बताया कि दान भूमि विवाद के संबंध में विभागीय अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। शुक्रवार को राजस्व विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सतीश चंद्र पोखरियाल, राजीव रजवार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed